पुराना विधानसभा भवन में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती के तत्वाधान में 27 जुलाई दिन रविवार को पुराना विधानसभा के हॉल में आयोजित एकदिवसीय राज्यस्तरीय हिंदी साहित्य संगोष्ठी की तैयारियां हेतु हिंदी साहित्य भारती रांची इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष बलराम पाठक की अध्यक्षता में कांके रोड रांची स्थित मनोकामना मे संपन्न हुई।
बैठक मे कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक अजय राय ने बताया कि राज्य स्तरीय संगोष्ठी को सफल बनाने हेतु तैयारियां चल रहा है। इस संगोष्ठी में झारखंड राज्य तथा देश के कई कवि, साहित्यकार एवं शोधकर्ता भाग लेंगे?
संगोष्ठी में हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य अतिथियो, विशिष्ट अतिथियो एवं सम्मानित अतिथियों तथा विश्वविद्यालय, स्कूल के शोधकतार्ओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, महामंत्री सुकुमार नाथ झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार दत्ता, अभय कुमार आदि उपस्थित थे।