Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड अधिवक्ता परिषद के नये अध्यक्ष बने प्रशांत विद्यार्थी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड अधिवक्ता परिषद के नये अध्यक्ष बने प्रशांत विद्यार्थी
विज्ञापन

विजय नाथ कुंवर महामंत्री, राजेंद्र मिश्रा क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष सुनील कुमार बने 

टीम एबीएन, रांची। अधिवक्ता परिषद, झारखंड के द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग जो कि रांची स्थित रानी सती मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। अंतिम दिन झारखंड के प्रांत प्रभारियों में से मुख्य पद अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संगठन आयाम प्रमुख का पुनर्गठन  मेरठ से आये राष्ट्रीय मंत्री व झारखंड सह बिहार प्रभारी चरण सिंह त्यागी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार ने केंद्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रशांत विद्यार्थी (रांची) को अधिवक्ता परिषद झारखंड का अध्यक्ष, विजय नाथ कुंवर (बोकारो) को महामंत्री, सुनील कुमार (रांची) को कोषाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा को संगठन आयाम का क्षेत्रीय प्रमुख का पद दिया। 

नये अध्यक्ष बने प्रशांत विद्यार्थी झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं तथा इससे पहले भी दो सत्र के लिए वे महामंत्री का पद सुशोभित कर चुके हैं। दूसरी तरफ बोकारो के विजय नाथ कुंवर पिछले सत्र में भी महामंत्री का पद सुशोभित कर चुके हैं। नये कोषाध्यक्ष के रूप में सुनील कुमार को यह पद दिया गया है। झारखंड अधिवक्ता परिषद की कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाने का गौरव उनको पहली बार प्राप्त हुआ है। 

अधिवक्ता परिषद झारखंड के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा भी दो बार अध्यक्ष पद पर सुशोभित रहे हैं एवं उनकी अगुवाई में झारखंड राज्य में अधिवक्ता परिषद की ओर से बहुत सारे सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किये गये तथा इस सत्र के लिए उन्हें क्षेत्रीय संगठन आयाम के संयोजक का गरिमामयी पद पर फिर से आसीन किया गया है। बाकी सभी पदों के लिए पुनर्गठन केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार  अगले एक महीने के पूर्व गठित कर दिया जायेगा। 

झारखंड राज्य अधिवक्ता परिषद के नये कार्यकारिणी के मुख्य पदों पर सुशोभित होने के लिए ऊपर वर्णित सभी पदाधिकारियों को राज्य के कई वरीय अधिवक्ताओं, अधिवक्ताओं, कनीय अधिवक्ताओं तथा केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं एवं राज्य सरकार के अधिवक्ताओं के द्वारा विशिष्ट बधाई दी गई है एवं उनके आगामी पूरे सत्र के लिए शुभ कामनाओं का संदेश लगातार जारी है।  उक्त जानकारी झारखंड उच्च न्यायालय रांची के प्रांत मीडिया सह प्रमुख अधिवक्ता रीतेश कुमार बॉबी ने दी। 

फोटो संकेत : दायीं ओर प्रशांत विद्यार्थी, बायें ऊपर विजय नाथ कुंवर, बीच में सुनील कुमार, नीचे राजेन्द्र मिश्रा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,747