Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का निधन

रांची : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का निधन
विज्ञापन

रांची : मजदूर नेता मिथिलेश सिंह का निधन

टीम एबीएन, रांची। भाकपा माले के केंद्रीय स्टेयरिंग कमेटी सदस्य, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह सीटू के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश सिंह का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कल 11 जुलाई को वह अपना डायलिसिस कराने के लिए प्राइम अस्पताल कैथा रामगढ़ जा रहे थे। 

इसी बीच रांची रोड में वह अपने परिजन के घर पर रुके थे। वहां से निकलने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। मालूम हो वह पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से रामगढ़ कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।

मिथिलेश सिंह बिहार प्रदेश के औरंगाबाद जिला के रहने वाले थे। वह वर्ष 1973-74 में हेसालौंग की निजी माइंस में काम करने के लिए झारखंड आये थे। वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान वह गिरफ्तार भी हुए थे और लगभग 22 माह तक पूर्व सांसद एके राय के साथ हजारीबाग जेल में रहे थे। 

उन पर मीसा भी लगाया गया था। जेल से रिहा होने के बाद गिद्दी क्षेत्र में मोटर ट्रांसपोर्ट कामगार यूनियन, बीसीकेयू व मासस की राजनीति करने लगे। उन्होंने लगभग पांच दशक तक इस इलाके में लाल झंडे की राजनीतिक की। मजदूर आंदोलनों के दौरान भी वह कई बार जेल गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,632