Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा
विज्ञापन

महाप्रसाद वितरण के बाद भजन- कीर्तन में कृष्ण राधा के भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके 

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही श्रद्धा पूर्वक एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार विशेष पूजा-अर्चना, महाभोग प्रसाद, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। 

महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच अन्नापूर्णा महाप्रसाद भोग का वितरण किया गया। 

तत्पश्चात भजन-कीर्तन में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, निर्मल जालान, सज्जन पाड़िया ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद पवित्र और आध्यात्मिक महत्व का दिन माना जाता है। 

यही दिन व्यास पूर्णिमा और वेदव्यास जयंती के रूप में श्रद्धा से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन आत्मिक विकास, आत्म संयम और श्रम की योग्यता को निखारने की प्रेरणा देता है, यह पर्व हमें स्मरण कराता है कि जहां तक हमने देखा है वह केवल गुरु की छाया है और जहां तक देखना है वह गुरु के अनुग्रह दीप्त पथ पर चलना है। हम सभी गुरुओं का सम्मान करें जो दीपक की भांति हमें हर अंधकार से रास्ता दिखाते हैं। 

मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, शिवभगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मधु जाजोदिया, विशाल जालान, नंद किशोर चौधरी, सुनील पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, पवन पोद्दार, निर्मल मानपुरिया, आनंद अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, शोभा जालान, कविता गाड़ोदिया, रमा डोकानिया, बिमला जालान, संतोष देवी अग्रवाल, रश्मी जालान, निकिता जालान, निलम गोयल, अमिता जालान, बबीता मानपुरिया, उत्सव पोद्दार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 121,370