Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : कई घरों में घुसा बारिश का पानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : कई घरों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
  • झारखंड में भारी बारिश का कहर, घरों में घुसा पानी
  • कई जगह पुल-पुलिया और डायवर्सन बहे; आम लोग परेशान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भारी बारिश से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रांची में भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है जिसके कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कई लोगों के घर में भी पानी घुस गया है। 

खेतों में लगी सब्जियां पूरी तरह से नष्ट

रांची के नदी-नाले और डैम सहित सभी जल स्रोत लबालब भर गये हैं। इसके अलावा राज्य में कई जगह पुल-पुलिया और डायवर्सन बह गये हैं। भारी बारिश के चलते कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। खेतों में पानी जमा होने से किसान बिचड़े नहीं लगा पा रहे हैं और खेतों की जुताई भी नहीं कर पा रहे हैं। भारी बारिश से खेतों में लगी सब्जियां पूरी तरह से नष्ट हो गयी हैं। इससे सब्जियों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। 

रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2, जमशेदपुर में 30, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के जिन 14 जिलों में भारी बारिश से जन- जीवन प्रभावित हुआ है उनमें रांची में सबसे अधिक 648.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। 

रांची और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश

वहीं अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम में 694.6, पश्चिमी सिंहभूम में 463.9, सिमडेगा में 567.9, सरायकेला-खरसावां में 582.1, रामगढ में 566.1, पलामू में 345.4, लोहरदगा में 431.1, लातेहार में 592.6, खूंटी में 464.7, गुमला में 399.5, धनबाद में 421.4, चतरा में 413.7 और बोकारो जिले में 342.9 मिमी बारिश दर्ज की गयी। 

रांची और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हुई। बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश लातेहार जिले के चंदवा में 90.2, मिमी बारिश दर्ज की गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,764