टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है और वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं। कल्पना सोरेन के साथ सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली में हैं। वे गुरुजी की सेवा में लगे हैं।
झारखंड के कई मंत्री और विधायक वहां पहुंचकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं। मंत्रियों, विधायकों और नेताओं का आना जारी है। गुरुजी 19 जून 2025 से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
उनकी विधायक बहू कल्पना सोरेन उन्हें रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली लेकर पहुंची थीं। इसके बाद उनकी तबीयत नासाज हो गयी थी। इस कारण उन्हें एडमिट कराया गया।