Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवशयनी एकादशी पर श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद आयोजित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवशयनी एकादशी पर श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद आयोजित
विज्ञापन

भजन- कीर्तन में श्रद्धालु खूब झूमे

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम मे देवशयानी एकादशी बहुत श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर 215 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

महाप्रसाद में 101 किलो ग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित 2000 (दो हजार)से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच अन्नापूर्णा महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया। तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। 

ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी एवं निर्मल जालान ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण सेवाधाम मंदिर परिसर मे आज 215 वें अन्नपूर्णा भंडारे के महाप्रसाद का आयोजन था।आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे लगभग 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए उन्होंने बताया। 

इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, चिरंजी लाल खंडेलवाल, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, प्रेम प्रकाश,विधा देवी अग्रवाल, अरविंद पांडे, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु,धीरज कुमार गुप्ता, अशोक ठाकुर सुधीर कुमार सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,363