टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित जेएससीए स्टेडियम के पदाधिकारी सहित मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को नमन किया।
इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। साथ ही रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मौके पर मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी, अजय नाथ शाहदेव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
बताते चलें कि कल यानी 7 जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी का जन्म दिवस भी है। इस मौके पर भी कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने की पूरी संभावना है।