- फादर स्टेन स्वामी की पाँचवीं शहादत दिवस पर 7 जुलाई को एक विचार गोष्ठी रांची में
टीम एबीएन, रांची। भाकपा (माले) झारखंड राज्य कमिटी रांची स्थित महेन्द्र भवन में फादर स्टेन स्वामी की पाँचवीं शहादत दिवस पर 7 जुलाई को एक विचार गोष्ठी का आयोजन करेगा।
विचार गोष्ठी का विषय है- संविधान की दिशा पर संघी हमला, बिहार में वोटबंदी और भारत का प्रत्युत्तर।
मौके पर राज्य सचिव कामरेड मनोज भक्त ने आज कहा कि जब ऑपरेशन कगार के नाम पर जल, जंगल, ज़मीन और खनिज को अडाणी जैसी पूंजीपतियों के हवाले करने के लिए आदिवासियों को कुचला जा रहा है, तब फादर स्टेन स्वामी की शहादत हमारे लिए लड़ाई की मशाल है।