Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुआएं काम आयीं, सुधर रही गुरूजी की सेहत

दुआएं काम आयीं, सुधर रही गुरूजी की सेहत
विज्ञापन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार

टीम एबीएन, रांची। झामुमो के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है। मालूम हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां डॉक्टरों ने गुरुजी की हालत को लेकर संतोष जताया है। वह दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इधर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी शुक्रवार को शिबू सोरेन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं।

सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी का हालचाल जाना। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के साथ झारखंड के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी अस्पताल पहुंचे। राज्य से कई नेताओं का दिल्ली आना-जाना लगा हुआ है।

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने भी सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव भी पिछले दिनों अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने गुरुजी का हालचाल लिया था। सोरेन परिवार लगातार दिल्ली में कैंप कर रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,875