Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : करमा खदान में चाल धंसने से 4 की मौत, 6 घायलi

रामगढ़ : करमा खदान में चाल धंसने से 4 की मौत, 6 घायलi
विज्ञापन
  • रामगढ़ के करमा खदान में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से 4 की मौत, 6 घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। जिले के कुजू प्रक्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की करमा परियोजना की खुली खदान में शनिवार सुबह अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से बड़ा हादसा हुआ। इस भयावह घटना में चार ग्रामीणों की जान चली गयी, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

गुस्साये ग्रामीणों ने सीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शवों के साथ करमा परियोजना कार्यालय के सामने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हादसा सुबह करीब 7 बजे महुआटुंगरी के पास सीसीएल की सुगिया खदान में हुआ। 

स्थानीय लोगों के अनुसार, रोजाना की तरह कई ग्रामीण अवैध रूप से कोयला निकालने खदान में पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मलबा धंस गया, जिसके नीचे 12 लोग दब गये। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया, लेकिन चार की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान निर्मल मुंडा (42, सुगिया), वकील करमाली (55), इम्तियाज अंसारी उर्फ लालू (38, महुआटुंगरी), और रामेश्वर मांझी (35, जोभिया, रजरप्पा) के रूप में हुई। घायलों में रोजिदा खातून (35), सरिता देवी (40), और अरुण मांझी (22) शामिल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,049