Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 12
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

इंतजार खत्म, आज से रांची के लोग ले सकेंगे रातू रोड फ्लाईओवर का आनंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इंतजार खत्म, आज से रांची के लोग ले सकेंगे रातू रोड फ्लाईओवर का आनंद
विज्ञापन
  • इंतजार खत्म! केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज करेंगे रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज यानी गुरुवार को झारखंड में 6,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री राज्य में 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें रांची में 9 और गढ़वा में 2 परियोजनाएं शामिल हैं।

गडकरी रातू रोड फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन

इन परियोजनाओं में रांची में 560 करोड़ रुपये की लागत वाला एक एलिवेटेड कॉरिडोर और गढ़वा में 2,460 करोड़ रुपये की लागत वाली दो परियोजनाएं शामिल हैं। गडकरी 4.18 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाईओवर राजभवन के पास से शुरू होकर रांची में ओटीसी ग्राउंड पर समाप्त होगा। 

अधिकारियों ने बताया कि गढ़वा में वह शंख से खजूरी तक 1,130 करोड़ रुपये की लागत से बने 23 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले राजमार्ग का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि गडकरी छत्तीसगढ़-झारखंड अंतरराज्यीय सीमा से गुमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के 32 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन बनाने के लिए 1,330 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

गडकरी झारखंड में कई पुलों की आधारशिला भी रखेंगे

एक अधिकारी ने बताया, रांची से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी 1,900 करोड़ रुपये की पाल्मा-गुमला फोर-लेन परियोजना, 825 करोड़ रुपये की बरही-कोडरमा फोर-लेन परियोजना, गोड्डा के लिए 100 करोड़ रुपये की परियोजना, गिरिडीह के लिए 20 करोड़ रुपये की परियोजना और रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर के अलावा 70 करोड़ रुपये की बाराहाट-तुलसीपुर परियोजना की शुरुआत करेंगे। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा वह झारखंड में कई पुलों की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन