Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहिबगंज : मालगाड़ी के 18 बोगी बेपटरी, रेलवे को भारी नुकसान

साहिबगंज : मालगाड़ी के 18 बोगी बेपटरी, रेलवे को भारी नुकसान
विज्ञापन
  • साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरी, रेलवे को लाखों का नुकसान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। इसमें एक पत्थर लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गया। हादसे में जान-माल को कोई क्षति नहीं पहुंची। लेकिन रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट की है। घटनास्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार की सुबह पत्थर लोड मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गयी। इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगी पटरी से उतरकर नीचे गिर गयी। हालांकि, घटना के बाद किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी मिलते ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, स्ट्रेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम ऑफिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,117