Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गडकरी कल जनता को समर्पित करेंगे रातू रोड एलीवेटेड कोरिडोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गडकरी कल जनता को समर्पित करेंगे रातू रोड एलीवेटेड कोरिडोर
विज्ञापन
  • नितिन गडकरी कल रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर

टीम एबीएन, रांची। रांची वासियों को कल 3 जुलाई को बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कल गुरुवार को रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। मंत्री कल रांची के साथ ही गढ़वा में भी एनएचएआइ की योजनाओं का उदघाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कल 3 जुलाई की सुबह 10.40 बजे दिल्ली से रांची आयेंगे। इसके बाद गढ़वा के हूर गांव जायेंगे। वहां दिन के 12 बजे मंत्री रेहला फोर लेन सड़क का उदघाटन करेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह हेलीकॉप्टर से दिन के 2:15 बजे रांची लौटेंगे।

रांची में मंत्री नितिन गडकरी सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से रातू रोड पहुंचेंगे और करीब 3 बजे एलिवेटेड कॉरिडोर का उदघाटन करेंगे। मोटरसाइकिल जुलूस के साथ मंत्री ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन