Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोरोना : धनबाद में बने 10 हॉट स्पॉट

कोरोना : धनबाद में बने 10 हॉट स्पॉट
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने उपाय शुरू किए हैं। कोरोना के रोगियों के लगातार मिलनेवाले क्षेत्रों को हॉट स्पॉटों के रूप में चिह्नित किया गया। जानकारी के अनुसार धनबाद शहर व आसपास के क्षेत्रों में 10 हॉट स्पॉट बनाए गए। सीआईएसएफ कैंप भौंरा नंबर-11, ओजोन प्लाजा बैंक मोड़, धनसार चौक, रेलवे ऑफिसर कॉलोनी धनबाद, जगजीवन नगर सरायढेला व केंदुआडीह सहित अन्य जगहों को हॉट स्पॉट माना गया है। इन क्षेत्रों में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। धनबाद के कोरोना हॉट स्पॉट में सघन जांच शुरू: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए डीसी सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार संदीप सिंह ने हॉट स्पॉटों में कोरोना सघन जांच के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद पर रविवार से ही आईडीएसपी सेल ने सघन जांच शुरू कर दी है। इसके लिए टीम बनाई गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग- अलग टीम को लगाया गया है। टीम घर-घर जाकर लोगों की कोरोना जांच करेगी। पॉजिटिव आनेवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,731