Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर का मेडिट्रिना हॉस्पिटल बना मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर का मेडिट्रिना हॉस्पिटल बना मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल
विज्ञापन
जमशेदपुर। आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना हॉस्पिटल अब मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल के रुप में ठोस पहचान बना रहा है। इस अस्पताल में हार्ट और किडनी की बीमारियों के साथ न्यूरो से संबंधित बीमारियों और सांस एवं सीने से संबंधित बीमारियों के स्पेशलिस्ट यहां अपनी सेवाएं देने लगे हैं। त्वचा से संबंधित विशेषज्ञ भी यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेडिट्रिना हॉस्पिटल में डा अमित अग्रवाल न्यूरो डिपार्टमेंट में ज्वाइन किए हैं। डा अमित अग्रवाल एम्स दिल्ली से डीएम की डिग्री ले चुके हैं। इसी तरह एक नए कार्डियोलाजिस्ट डाक्टर अखलाक अहमद ने भी मेडीटरीना में अपनी सेवाएं देनी शुरू की है। अखलाक जमशेदपुर निवासी है और वे कार्डियोलाजी में डीएम डिग्री रखते है, जबकि चेस्ट स्पेशलिस्ट के रूप में डा श्रीकांत ने अपनी सेवाएं शुरू की हैं। मेडिट्रिना हॉस्पिटल के सेंटर हेड राजीव पिल्लई ने खबर मंत्र से एक खास बातचीत में कहा, हमारी कोशिश है मेडिट्रिना हॉस्पिटल में हमलोग हार्ट एवं किडनी की बीमारियों की तरह बेहद रियायती दर पर आदित्यपुर, सरायकेला और जमशेदपुर के लोगों को मल्टी स्पेशलिस्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इस दिशा में विगत 3 माह में न्यूरो डिपार्टमेंट, पल्मोनोलोजी, डर्ममेटोलोजी डिपार्टमें स्थापित किए गए हैं। और इन डिपार्टमेंट से अनुभवी एवं उच्च शिक्षित चिकित्सा विशेषज्ञ जोड़े गए हैं। सेंटर हेड के मुताबिकमेडिट्रिना हॉस्पिटल में हार्ट के इलाज के साथ-साथ बाईपास सर्जरी एवं एनजीओ प्लास्टी की सुविधा पहले से मौजूद है। यहां कार्डियक सर्जन डाक्टर पार्थो चौधरी रोगियों की सेवा लंबे समय से करते आ रहे हैं, जबकि मेडिट्रिना हॉस्पिटल के संस्थापक और देश के नामी कार्डियाक सर्जन डा प्रताप कुमार एन हर महीने गंभीर रूप से बीमार ह््रदय रोगियों का आपरेशन करने के लिए जमशेदपुर आते हैं। चालू माह में 11 एवं 12 मार्च को डा प्रताप रेडी जमशेदपुर आए थे और उन्होंने गंभीर रूप से बीमार रोगियों का जटिल आपरेशन सफलतापूर्वक किया। उन्होंने बताया कि मेडिट्रिना हॉस्पिटल की उत्कृष्ट चिकित्सकीय सुविधाओं का ही परिणाम है कि हमारे अस्पताल से यूरेनियम कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड, एटमिक एनर्जी डिपार्टमेंट, आरएसबी ट्रांसमिशन , रेलवे , इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, जीएसटी डिपार्टमेंट और टाटा मोटर्स जैसे बड़े ब्रांड ने अपने सदस्यों के इलाज के लिए हमारे अस्पताल को अधिकृत किया है। मेडिट्रिना हॉस्पिटल से सीआरपीएफ डीवीसी समेत कई अन्य ब्रांड भी जुड़ गए हैं। मेडीटरीना में जल्द ही पूर्व सैनिकों का कैशलेस इलाज की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा विभिन्न बीमा कंपनियों की ग्राहकों का कैशलेस इलाज भी हमारे यहां हो सकेगा। भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए सेंटर हेड राजीव पिल्लई ने बताया कि हमारे अस्पताल में आधुनिक उपकरण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर है और दक्ष एवं अनुभवी डाक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ एवं सपोर्ट स्टाफ है। अभी हमारे पास 55 बेड इंडोर फैसिलिटी है जिसमें हम बढ़ोतरी करना चाहते हैं और मौजूदा सुविधाओंं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर हम अपने रोगियों को बेहतर सेवा करना चाहते हैं। निकट भविष्य की बात है तो झारखंड सरकार अगर हमें जमशेदपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कम से कम 2 एकड़ प्लाट दे तो हम लोग वहां 300 बेड का अस्पताल स्थापित कर सकते हैं।
विज्ञापन