टीम एबीएन, रांची। अबुआ अधिकार मंच और गरुड़ आइ अस्पताल की ओर से सोमवार को डोरंडा कॉलेज में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। विद्यार्थियों ने आंखों की जांच करायी। मंच के डोरंडा कॉलेज के अध्यक्ष अमित तिर्की, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ तनवीर और बबलू महतो ने कहा कि समय-समय पर आंखों की जांच कराना जरूरी है।
मौके पर दिवाकर प्रजापति, अर्जुन, आकाश टेटे, शैलेश इक्का, अनुज मंडल, राहुल कुमार, अंजना लिंडा, उमेश उरांव, कृष्ण लोहरा, दीपक साहु, सबिता, फ्रांसिस तिर्की और ऋषि नायक मौजूद थे।