6 जुलाई को धनबाद में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में रांची से बड़ी संख्या में भाग लेंगे सदस्यगण, तैयारियां जोरों पर
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक जिलाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में 6 जुलाई को राजविलास रिजॉर्ट धनबाद में आयोजित नवम झारखंड प्रांतीय अधिवेशन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे। जिला महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि 6 जुलाई दिन रविवार को गोविंदपुर, धनबाद के राजविलास रिजॉर्ट में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन मे झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल पदभार ग्रहण करेंगे।
इस अधिवेशन में केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सहित राष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। रांची से 50 से भी अधिक सदस्यगण प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने धनबाद जायेंगे। प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक मे सुरेश चंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, कमल कुमार केडिया, विनोद जैन, मनोज चौधरी, पवन कुमार पोद्दार, अनिल अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, निर्भय शंकर हरित, प्रमोद सारस्वत, संजय सर्राफ, कमलेश संचेती, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, विजय कुमार खोवाल, विकास अग्रवाल, अजय खेतान, सुनील पोद्दार, प्रमोद बगड़िया, मनीष लोधा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।