Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भाजपा की गुलामी कतई बर्दाश्त नहीं : डॉ इरफान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भाजपा की गुलामी कतई बर्दाश्त नहीं : डॉ इरफान
विज्ञापन

नमक-रोटी खा लेंगे, माड़-भात में गुजारा कर लेंगे लेकिन भाजपा की गुलामी नहीं करेंगे: डॉ. इरफान अंसारी 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार क स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज कहा कि भाजपा आदिवासी वोटों को तोड़कर हमारे समाज को कमजोर करना चाहती है।  

डॉ अंसारी ने कहा कि मैं तमाम युवा आदिवासियों से आग्रह करता हूं कि उनके चालाक, शैतानी दिमाग को पहचानिये और सतर्क रहिये। ये वही भाजपा है, जो आरएसएस के इशारे पर चलकर आदिवासी अस्मिता को कुचलना चाहती है। लालच, झूठे वादे और जातीय नफरत इनके हथियार हैं। याद करिये वो 18 साल जब झारखंड को रघुवर दास और भाजपा ने बर्बादी की आग में झोंक दिया था।  

डॉ अंसारी ने कहा कि हम नमक-रोटी खा लेंगे, माड़-भात में गुजारा कर लेंगे, जरूरत पड़ी तो भूखे भी रह लेंगे लेकिन भाजपा जैसे दलालों के सामने कभी झुकेंगे नहीं, कभी हाथ नहीं फैलायेंगे। आदिवासी स्वाभिमान बिकाऊ नहीं है, लड़ाकू है और हम लड़ेंगे, हर हाल में लड़ेंगे।

विज्ञापन