Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू जिले में लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने पर संबंधित कर्मियों पर होगी कार्रवाई : उप विकास आयुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू जिले में लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने पर संबंधित कर्मियों पर होगी कार्रवाई : उप विकास आयुक्त
विज्ञापन
  • मोटरसाइकिल पर सवार होकर व गीले आर पर चलकर बिरसा आम बागवानी पहुंचे उप विकास आयुक्त, किया निरीक्षण 
  • पांडू पहुंचे उप विकास आयुक्त, कराया गृह प्रवेश 
  • अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुक को कराया गृह प्रवेश 
  • मनरेगा एवं ग्रामीण आवास की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। उप विकास आयुक्त सह अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक जावेद हुसैन आज पांडु प्रखंड पहुंचे। उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा एवं ग्रामीण आवास की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। अबुआ आवास योजना के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान होने के पश्चात 60 या उससे अधिक दिनों से लम्बित प्लिंथ, लिंटर एवं पूर्ण आवास का जियो टैग अधिक-से-अधिक संख्या में करने का सख्त निदेश दिया। 

वहीं सभी सम्बंधित पंचायत सचिव को आवास पूर्णता हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया। उप विकास आयुक्त ने 7 दिन में लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने पर संबंधित कर्मी के ऊपर कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी। 

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024 -25 अंतर्गत  लंबित स्वीकृति गैप को 02 दिनों के अंदर समाप्त करने हेतु निदेशित किया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2016-22 अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2023- 24 एवं 2024-25 की गहन समीक्षा की। 

गृह प्रवेश से उत्साहित थे लाभुक 

इसके उपरांत उप विकास आयुक्त अबुआ आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंचकर आवास पूर्ण करने पर गृह प्रवेश कराया। उन्होंने  नारियल फोड़कर, अगरबती जलाकर एवं फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। इस कार्यक्रम से लाभुकों में भी काफी उत्साह का माहौल था।  

अधिक-से-अधिक श्रमिकों को दें रोजगार 

मनरेगा के समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सभी ग्राम रोजगार सेवक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजन कर अधिक-से-अधिक श्रमिकों को रोजगार देने का निर्देश दिया।

मनरेगा योजना में कार्यरत श्रमिक स्थल निरीक्षण कर फोटो एप्प पर करें अपलोड

उन्होंने Area officer app Visit का निदेश दिया। उन्होंने    सभी कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को मनरेगा योजना में कार्यरत श्रमिकों का स्थल निरीक्षण कर फोटो एप्प पर अपलोड करने का निर्देश दिया। वहीं  2022-23 एवं पूर्व की लंबित योजना टी.सी.बी एवं मेढ़बंदी की पुरानी योजनाओं को मनरेगा सॉफ्ट में बंद करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने  सभी ग्राम रोजगार सेवक श्रमिकों का आधार एवं बैंक खाता एक सप्ताह में सुधार कर eKYC कराते हुए FTO रिजनरेट करने का निदेश दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी की लंबित एक योजना को अविलंब आरंभ करने निदेश दिया। 

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पाण्डु प्रखंड क्षेत्र में 85 एकड़ में आम बागवानी का कार्य आरंभ किया गया है जिसके विरुद्ध 75 प्रतिशत क्षेत्रफल में पौधा लगाने के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उप विकास आयुक्त शेष 25 प्रतिशत गड्ढा एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

क्षेत्र भ्रमण किया उप विकास आयुक्त ने 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान संगीता देवी के खेत में आम बागवानी का स्थल निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर एवं गीले आर पर चलकर आम बागवानी पहुंचे और वृहत तरीके से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निदेश दिया। उप विकास आयुक्त ने बिरसा सिंचाई कूप अंतर्गत जिन कूप में जुडाई का कार्य किया जा रहा है उसे द्रुत गति से पूर्ण करने का निदेश दिया।

बैठक में मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला प्रशिक्षण समन्वयक, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पाण्डु आवास के प्रखण्ड समन्वयक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत सचिव रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन