Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिदो-कान्हू के वंशजों और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज स्वीकार नहीं : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सिदो-कान्हू के वंशजों और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज स्वीकार नहीं : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

एक्स ट्विटर सोशल साइट पर दी कड़ी प्रतिक्रिया  

टीम एबीएन, रांची। आज हूल दिवस के पर  भोगनाडीह कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार झड़प हुई। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज और आंसू गोले चलाये। भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी, जिससे दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का इलाज बरहेट सीएचसी में चल रही है। इस पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कड़ी निंदा की। 

एक्स ट्विटर सोशल साइट पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए और सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पुलिसिया तंत्र अब अपने तानाशाही पर चल रही है। महान सिदो- कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो के वंशज और ग्रामीण आदिवासी मूलवासियों पर लाठी चलाना कदापि स्वीकार नहीं होगा। प्रशासन सामंजस के साथ कार्यक्रम संचालन करने में पूर्णत: विफल रहा। 

हूल दिवस के पूर्व संध्या कई आदिवासी भाइयों को जबरन डिटेन किया गया। लाठी चार्ज से कई आदिवासी बहनों के भी घायल होने की खबर है। हमारा संगठन इस पुलिसिया लाठी चार्ज के खिलाफ शक्ति से खड़ी है। सरकार इस मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए आरोपी पदाधिकारीयों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करे। प्रत्येक वर्ष 30 जून को हूल दिवस के रूप मनाया जाता है, हूल क्रांति में हुए शहीद को याद किया जाता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,113