Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में रथयात्रा : नो प्लास्टिक की अपील पर कितना हो रहा काम!

रांची में रथयात्रा : नो प्लास्टिक की अपील पर कितना हो रहा काम!
विज्ञापन

रांची में जगन्नाथपुर रथयात्रा मेला में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर रोक, श्रद्धालुओं व पर्यटकों से की गयी ये अपील 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची में बीते शुक्रवार से ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले की शुरुआत हुई। इस बार मेले को साफ-सुथरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की गयी है। मेले में प्लास्टिक कैरी बैग और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। 

रांची नगर निगम की टीम पहले दिन से ही एक्शन मोड में नजर आयी। दुकानों पर जांच अभियान चलाया गया और कई दुकानों से मिले प्लास्टिक बैग जब्त कर लिये गये। निगम की टीम ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे इस बार की रथयात्रा को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें। 

जगन्नाथपुर रथयात्रा मेला रांची का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं और मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और स्टॉल लगाये जाते हैं। 

मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निगम की टीम ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्लास्टिक कैरी बैग और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगायी गयी है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सहयोग की अपील की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,461