टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह- 2025 का आयोजन 12 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन रांची में आयोजित किया जायेगा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि 12 जुलाई को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रांची जिले भर के मारवाड़ी समाज से संबंध रखने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।
जिन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों अथवा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि सम्मान की प्रमुख श्रेणियां में कक्षा 10वीं एवं 12वीं सीबीएसई, आईसीएसई एवं झारखंड राज्य बोर्ड परीक्षा के 85% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।
विश्वविद्यालय स्तर यूजी/ पीजी के टॉप 10 रैंक धारक छात्र-छात्राओं, तथा राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाएं- यूपीएससी, सीए, सीएस, एसएमए, एमबीए, इंजीनियरिंग, मेडिकल एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी, बीएड आदि के अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं, तथा राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि सांस्कृतिक, खेल या अन्य क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए संयोजक विशाल पाड़िया तथा विकास अग्रवाल बनाये गये हैं।
उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों से 8 जुलाई तक महाराजा अग्रसेन भवन मे या मोबाइल नंबर- 93344 25505,एवं 87979 42294 से संपर्क कर पूरे विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।