Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दिशोम गुरु की स्वास्थ्य कामना के लिए दुआओं का दौर जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिशोम गुरु की स्वास्थ्य कामना के लिए दुआओं का दौर जारी
विज्ञापन

गुरुजी शिबू सोरेन के लिए भाकपा-माले झारखंड राज्य कमेटी चिंतित, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की 

टीम एबीएन, रांची। भाकपा-माले झारखंड राज्य कमेटी ने झारखंड के अग्रणी नेता गुरुजी शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि राज्य कमेटी उम्मीद करती है कि शिबू सोरेन शीघ्र स्वस्थ होकर अपने लोगों के बीच होंगे और राज्य की राजनीति में अपनी भूमिका अदा करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती है। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड ही नहीं पूरे देश के बड़े बड़े राजनीतिक नेता और शख्सियत चिंतिंत है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को गंगा राम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ की जानकारी ली थी। 

इससे पहले बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने अस्पताल जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। झारखंड से लेकर दिल्ली तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कई नेताओं ने चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को गुरूजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर की और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फोन किया। रघुवर दास ने हेमंत सोरेन से हुई फोन पर बातचीत के बाद बताया कि हेमंत सोरेन ने उन्हेें जानकारी दी है कि बाबा (शिबू सोरेन) को हल्का पैरालिसिस अटैक आया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,099