Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : डबल मर्डर से जिले में सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : डबल मर्डर से जिले में सनसनी
विज्ञापन

झारखंड के लोहरदगा में डबल मर्डर, महिला और पोते की गला रेतकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार को रात 60 वर्षीय एक महिला और उसके पोते की हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हत्यारे सीढ़ी के सहारे छत के रास्ते सदर थाना क्षेत्र के भक्सो गांव स्थित घर में घुसे और बुजुर्ग महिला की हत्या करने के बाद उसके 16 वर्षीय पोते रितेश उरांव की गला रेतकर हत्या कर दी। 

अधिकारी के मुताबिक, वारदात के समय पीड़ित एक कमरे में सो रहे थे, जबकि रितेश के पिता विनोद उरांव सहित परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

इस बीच, विनोद ने हाल ही में पारिवारिक झगड़े को लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने वाले अपने रिश्तेदार पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन