Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खनिजों की ढुलाई पर यूजर चार्ज लेना बंद करे सरकार

खनिजों की ढुलाई पर यूजर चार्ज लेना बंद करे सरकार
विज्ञापन

लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन ने भरी हुंकार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। पथ निर्माण विभाग, झारखंड ने खनिजों की सड़क मार्ग से ढुलाई पर प्रति ट्रिप 1200 रुपये कंपोजिशन यूजर चार्ज लागू कर दिया है और इसकी वसूली भी शुरू कर दी है। यूजर चार्ज लेने के लिए खान विभाग ने जारी चालान से इसे जोड़ दिया है यानि जितने चालान निर्गत होंगे, उन्हें 1200 प्रति चालान पथ निर्माण विभाग वसूलेगा।

इसको लेकर लोहरदगा गुमला ट्रक आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने यूजर चार्ज को जेम पोर्टल व चालान से जोड़ने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि जब यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है और इस बीच में सरकार के अधिकारियों ने इसे लागू कर दिया है जो कि कहीं न कहीं हाई कोर्ट की अवमानना का मामला दिखता है। जेम पोर्टल अवैध खनन को रोकने के लिए बना है न कि पथ निर्माण विभाग के टोल टैक्स वसूली के लिये। 

इसलिए जल्द से जल्द सरकार इस निर्णय को वापस ले अन्यथा एसोसिएशन इस मामले को लेकर कोर्ट जायेगी। वैसे भी लोहरदगा, गुमला, लातेहार उद्योग विहीन जिले हैं। यहां पर सिर्फ बॉक्साइट की ढुलाई और खनन से ही अर्थव्यवस्था चलती है और इस स्थिति में इतना ज्यादा यूजर चार्ज लगाने से इस व्यवसाय को चलाने में काफी कठिनाइयां हो जायेगी। 

वैसे भी जब सरकार रोड टैक्स, खनन की रॉयल्टी से लेकर हर चीज का टैक्स ले रही है तो यह अतिरिक्त भार क्यों? पूर्व से ही ट्रांसपोर्टिंग के लिए चलने वाले वाहनों पर केंद्र और राज्य सरकारो ने इतना ज्यादा पेपर और टैक्स और चार्ज लगा दिया है कि परिवहन व्यवसाय की स्थिति चरमरा चुकी है। अगर एक व्यावसायिक वाहन है तो उससे पहले से ही लगभग 8 से 9 किस्म के पेपर और चार्ज लिए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में हम इस नए चार्ज को देने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,464