Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सामाजिक दायित्व निभाने वाले भविष्य तैयार करने का संस्थान बनें विवि : मंत्री

सामाजिक दायित्व निभाने वाले भविष्य तैयार करने का संस्थान बनें विवि : मंत्री
विज्ञापन
  • विश्वविद्यालय डिग्री बांटने वाला संस्थान नहीं, सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने वाला भविष्य तैयार करें : शिल्पी नेहा तिर्की 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के 45वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। 

स्थापना दिवस पर कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन भी मंत्री के हाथों किया गया। इसी साल कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय को मान्यता मिली है। मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विश्वविद्यालय डिग्री बांटने वाला संस्थान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने वाला भविष्य को तैयार करने का काम करें। ये शिक्षा असल में अपने समाज, अपने राज्य और अपने देश के हित में होगा। 

उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविधालय की परिकल्पना उस वक्त की गयी थी जब देश में हरित क्रांति का दौर चल रहा था। किसानों को विज्ञान और तकनीक के साथ जोड़ने की ये महत्वपूर्ण शुरुआत थी। विश्वविद्यालय के निर्माण में बाबा कार्तिक उरांव की अहम भूमिका हम सबके के लिए गौरांवित करने वाला है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,059