अभी भी गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं शिबू सोरेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जाना हाल चाल
टीम एबीएन, रांची/ नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी गुरुवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन का हाल-चाल जाना।
बता दें कि शिबू सोरेन कुछ दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे रांची से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिबू सोरेन हाल जानने अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। चिकित्सकों का कहना है कि अगली 3 से 4 दिनों तक इंतजार करना होगा, उसके बाद ही शिबू सोरेन की स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी।