Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : घटिया सामान के प्रयोग से पुल में पड़ी दरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : घटिया सामान के प्रयोग से पुल में पड़ी दरार
विज्ञापन

ठेकेदार ने घटिया सामग्री का किया इस्तमाल जिससे नवनिर्मित पुल पर एक हिस्से में पड़ी दरार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार से ट्वीट कर ठेकेदार पर कार्यवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया नदी के नवनिर्मित पुल उद्घाटन से पहले की दरार पड़ने लगी है। 

एप्रोच रोड का गार्डवाल भी पूरी तरह से ढह चुका है। ठेकेदार की लापरवाही से नवनिर्मित पुल में उद्घाटन से पहले की दरार पड़ गयी है। ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। जिसकी वजह से नवनिर्मित पुल के एक हिस्से में दरार पड़ चुकी है, जिससे कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ठेकेदार पर आवश्यक कार्रवाई करें। क्योंकि ठेकेदार ने सरकार को गुमराह कर के भारी चूना लगाया है।

विज्ञापन