Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पंचायतों में लगाया गया शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत पंचायतों में लगाया गया शिविर
विज्ञापन

 


एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)।पलामू उपायुक्त समीरा एस० के निदेश पर अनुसूचित जनजाति/आदिम जनजाति लाभुकों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ने एवं सरकार की योजनाओं के संबंध में  जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 15 से 30 जून 2025 तक राष्ट्रव्यापी जागरूकता और लाभ अभियान चलाया जा रहा है। 

जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पलामू के चार प्रखंड के पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया। पांकी प्रखंड के हुताई पंचायत, मनातू प्रखंड के डुमरी, विश्रामपुर के बघमनवा, चैनपुर प्रखंड के भड़गावां पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया।  

शिविर के माध्यम से अनुसूचित जनजाति/आदिम जनजाति परिवारों को लाभ पहुंचाये गये। उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। साथ ही योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सभी ग्रामीणों को दी गई।

डालटनगंज सदर प्रखंड के झाबर के सभाकक्ष में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो ने की। मौके पर मुखिया संगीता देवी, पंचायत सचिव रौशन कुमार, सहित मनीष कुजूर, नीतीश कुमार, बीएओ ज्योति रंजन, बीपीओ अमन कुमार आदि उपस्थित रहे।

मनातू प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरी के पंचायत भवन में आयोजित धरती आबा जन भागीदारी अभियान के शिविर में मुखिया, मनातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकुंवर सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम प्रसाद कश्यप,पंचायत सचिव, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित हुए। इसके अलावा चैनपुर के भड़गावां, विश्रामपुर के बघमनवा में भी शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,145