- CM हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे सर गंगाराम अस्पताल
टीम एबीएन, रांची / दिल्ली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। शिबू सोरेन वर्तमान में स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं।
अपने पिता से मुलाकात के अलावा, हेमंत सोरेन के दिल्ली प्रवास के दौरान इंडिया गठबंधन के कई नेताओं से मुलाकात करने की संभावना है। हालांकि उनकी वापसी की तारीख अभी तक निश्चित नहीं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वे 2 दिनों तक दिल्ली में रह सकते हैं।