Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हजारीबाग : सड़क निर्माण में जुटी कम्पनी के कई वाहन फूंके

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हजारीबाग : सड़क निर्माण में जुटी कम्पनी के कई वाहन फूंके
विज्ञापन
  • हजारीबाग में अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के वाहनों में लगाई आग, JCB-हाइवा समेत कई गाड़ियों को फूंका

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले में उपद्रवियों नें जमकर आतंक मचाया है। दरअसल यहां बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराकाठ गांव में सोमवार रात लगभग 10:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक सड़क निर्माण स्थल पर जमकर तांडव मचाया। 

रात के अंधेरे में अपराधियों ने वहां मौजूद करोड़ों रुपए के मशीनों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर खड़ी दो जेसीबी मशीनें, दो हाइवा ट्रक, एक ग्रेडर, एक पानी टैंकर और एक जनरेटर को जला दिया गया।

स्थानीय ग्रामीणों की माने तो रात में अचानक आग की तेज लपटें और धमाके सुनाई दिए। जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण का प्रयास किया। प्राथमिक जांच में यह मामला या तो निर्माण कार्य से जुड़ी आपसी रंजिश या नक्सली गतिविधि का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और संदिग्ध तत्वों की तलाश की जा रही है। आगजनी से करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन भी दिया गया है।

विज्ञापन