Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरही : बारिश ने ली दंपति की जान, शोक

बरही : बारिश ने ली दंपति की जान, शोक
विज्ञापन

कमरे में सो रहे थे पति-पत्नी, अचानक गिर गयी छत... दोनों की दर्दनाक मौत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले के बरही में एक कमरे की छत ढह जाने से एक दंपति की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना बीते रविवार रात रसोईया धमना गांव में उस समय हुई जब दंपति कमरे में सो रहा था। 

दुर्घटना में जान गंवाने वालों की पहचान हदीस अंसारी (52) और उनकी पत्नी जमीरा खातून (48) के रूप में हुई है। बरही अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जोहान टुडू ने बताया कि हादसे के समय दोनों अपने कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक छत गिर गयी और वे मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि घर के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं क्योंकि वे अलग कमरों में सो रहे थे। 

एसडीओ ने बताया कि दोनों शवों को बरही अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जायेगा। हादसे के बाद मौके पर पहुंची राहत व बचाव टीम द्वारा मलबा हटाने का कार्य जारी है। एसडीओ ने बताया, क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए पुराने और जर्जर मकानों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,294