Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में नये सिरे से जमीन सर्वे की जरूरत : शिल्पी नेहा तिर्की

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड में नये सिरे से जमीन सर्वे की जरूरत : शिल्पी नेहा तिर्की
विज्ञापन

आदिवासी कांग्रेस की बैठक में बोली मंत्री शिल्पी - झारखंड में जमीन की समस्या बड़ा मुद्दा, नये सिरे सर्वे की जरूरत 

टीम एबीएन, रांची। आदिवासी कांग्रेस की बैठक में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में जमीन से जुड़ी समस्या एक बड़ा मुद्दा है, जिसे हल करने के लिए नये सिरे से सर्वे कराने की जरूरत है। बैठक में मध्यप्रदेश, राजस्थान और झारखंड के आदिवासी विधायक और सांसद शामिल हुए। 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में ट्राइबल लीगल काउंसिल का गठन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे आदिवासियों की जमीन से संबंधित मामलों का निबटारा समय पर किया जा सकेगा। काउंसिल की तरफ से आदिवासी परिवार को कानूनी मदद के लिए वकील की व्यवस्था करने और उन्हें बेहतर सुझाव उपलब्ध कराना शामिल रहेगा। 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए जनगणना प्रपत्र में सातवां कॉलम या आदि कॉलम, सरना धर्म कॉलम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आदिवासियों की धार्मिक पहचान को संरक्षित किया जा सकेगा।

विज्ञापन