Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दो दिवसीय बैठक भाकपा माले ने की कई मुद्दों पर चर्चा

दो दिवसीय बैठक भाकपा माले ने की कई मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

भाकपा (माले) राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

टीम एबीएन, रांची। भाकपा (माले) की झारखंड राज्य कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 23-24 जून 2025 को रांची स्थित विधानसभा क्लब (पुराना भवन) में आयोजित होगी। इस आशय की जानकारी पार्टी के राज्य सचिव कामरेड मनोज भक्त ने आज दी। मनोज भक्त ने बताया कि यह बैठक हाल में संपन्न पार्टी सम्मेलन में लिये गये निर्णयों को लागू करने के लिए आयोजित हो रही है। 

बैठक में राज्य भर से पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राज्य सचिव ने कहा कि बैठक में जनसंगठनों को मजबूत करने, जिला स्तर पर पार्टी सम्मेलन और क्लासों के आयोजन, 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित देशव्यापी मजदूर हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति, राज्य स्थायी कमिटी के गठन, तथा छात्र-युवा आंदोलन, स्थानीयता, विस्थापन व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलनों को तेज करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,057