Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : 24 से 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड : 24 से 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन

झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, 26 जून तक झूम कर बरसेंगे बादल 

टीम एबीएन, रांची। झमाझम बारिश से आज राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज गरज के साथ बारिश हो रही है। झारखंड में अगले 72 घंटे के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 जून तक राज्य में बादल झूम कर बरसेंगे। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है। इसके लिए चेतावनी जारी की गयी है।

मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में बताया है कि 23 जून को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में देवघर, धनबाद, पाकुड़, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा और साहिबगंज शामिल है। 

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 24 और 25 जून को झारखंड के दक्षिण-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून को राज्य में कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,629