Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री राधा- कृष्ण मंदिर में महिला समिति ने किया भजन - कीर्तन सत्संग

श्री राधा- कृष्ण मंदिर में महिला समिति ने किया भजन - कीर्तन सत्संग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति द्वारा भजन- कीर्तन सत्संग किया गया।  भजन- कीर्तन कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा श्री राधा कृष्ण पर आधारित गाये मनमोहक भजनों से पूरा कृष्ण दरबार भक्तिमय हो गया। 

महिला भजन गायकों ने अपने सुमधुर भजनों से सत्संग में बड़ी संख्या मे उपस्थित महिला श्रोताओं को खूब झुमाया। तत्पश्चात मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे ने प्रसाद का विधिवत भोग लगाया  एवं सामूहिक महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। 

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर मे महिला समिति द्वारा भजन- कीर्तन सत्संग का आयोजन किया जाता है। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,754