Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोरोना : IIT-ISM धनबाद ने छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर लगाई रोक

कोरोना : IIT-ISM धनबाद ने छात्रों के कैंपस से बाहर जाने पर लगाई रोक
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। कोयलांचल में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार को जहां जिले में 61 मरीज पाए गए थे, वहीं शनिवार साल के पहले ही दिन 113 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। इसके बाद देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम धनबाद ने फिलहाल छात्रों को संस्थान में आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं संस्थान में पहुंच चुके छात्रों का कैंपस से बाहर निकलना भी बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि लगातार कई दिनों से जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को लगभग दोगुना संक्रमित मरीज जिले में पाए गए हैं, जिसने जिला प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों की भी नींद उड़ा रखी है। कोरोना की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए देश के जाने-माने शिक्षण संस्थान आईआईटी-आईएसएम ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। IIT-ISM Dhanbad ने परिसर में रिपोर्ट नहीं करने वाले बीटेक सेकंड ईयर के छात्रों को अब संस्थान में आने पर रोक लगा दी है। प्रबंधन ने ऐसे सभी छात्रों को शनिवार को ईमेल भेजकर अपनी यात्रा को स्थगित करने के लिए कहा है। साथ ही परिसर में मौजूद सभी छात्रों के कैंपस से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख यह कदम उठाया गया है। परिसर में रहने वाले शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के लिए भी नए सिरे से आईआईटी आईएसएम ने कोविड-19 गाइडलाइन जारी की है। सत्र 2020-24 में बीटेक और इंटीग्रेटेड कोर्स में कुल 1009 विद्यार्थी नामांकित है। इनमें 927 बीटेक 4 ईयर प्रोग्राम और 82 इंटीग्रेटेड कोर्स के विद्यार्थी हैं। इनमें लगभग 95% से अधिक छात्र-छात्राएं परिसर आ चुके हैं। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने परिसर में पहुंचते ही इन सभी छात्र छात्राओं को 7 दिनों के लिए इनके हॉस्टल में क्वारंटाइन कर दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.