Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बेड़ो : बारिश से बनई नदी का पुल टूटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर-ट्रक

बेड़ो : बारिश से बनई नदी का पुल टूटा, बाल-बाल बचे ड्राइवर-ट्रक
विज्ञापन

झारखंड में बारिश ने मचायी तबाही, बनई नदी पर बना पुल टूटा; बाल-बाल बचा ट्रक ड्राइवर 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते आज सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर है। 

दामोदर, बराकर, स्वर्णरेखा सहित कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लोहरदगा में भारी बारिश की वजह से शंख नदी उफान पर आ गयी है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने से मना कर दिया है। भारी बारिश की वजह से रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया जिससे आवागमन बाधित हो गया है। वहीं, तोरपा में बनई नदी पर बना पुल अचानक गिर गया। 

पुल के गिर जाने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। पुल गिरने के समय पुल से एक ट्रक गुजर रहा था। ड्राइवर की समझदारी से ट्रक नदी में समाने से बच गया। पुल टूटते ही ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और पुल के टूटे हुए हिस्से में जाकर ट्रक अचानक से रूक गया। ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। 

बात करें रांची की, तो वहां गलियों में जल का बहाव इतना तेज है कि ऐसा लग रहा है कि जैसे छोटी नदी हो। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गयी है, जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो चुका है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है जिससे काफी दिक्कत हो रही है। 

वहीं, रांची निवासी अर्जुन यादव का घर पूरी तरह डूब चुका है। घर का सामान पानी में तैर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यह स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,498