Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बलिदान दिवस को सफल बनायेगा अधिवक्ता संघ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बलिदान दिवस को सफल बनायेगा अधिवक्ता संघ
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की बैठक में बलिदान दिवस को सफल बनाने का निर्णय

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की एक बैठक आज न्यू बार भवन के प्रथम तल्ला पर संघ के महासचिव भरत चन्द्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 22 जून को आजसू पार्टी के द्वारा खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में मनाये जाने वाले बलिदान दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। 

इस अवसर पर संघ के प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने कहा कि बलिदान दिवस को ऐतिहासिक रूप देना है। उन्होंने संघ से जुड़े अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में रेखा वर्मा, अंजित कुमार, बी खंडित समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन