Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची डीसी से की गयी 12 वर्ष से सिल्ली आईटीआई कॉलेज पूरा नहीं होने की शिकायत

रांची डीसी से की गयी 12 वर्ष से सिल्ली आईटीआई कॉलेज पूरा नहीं होने की शिकायत
विज्ञापन

सिल्ली आईटीआई कॉलेज निर्माण विलंब मामला को देवेन्द्र ने उपायुक्त रांची तक पहुंचाया 

सिल्ली आईटीआई कॉलेज भवन 12 वर्ष से पूर्ण नहीं होना दुर्भाग्य की बात : देवेन्द्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, सिल्ली/ रांची। जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के हर समस्या का समाधान को लेकर निरंतर सक्रिय हैं। पिछले 12 वर्षों से सिल्ली आईटीआई कॉलेज निर्माण पूर्ण नहीं होने का मामला को रांची उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री तक पहुंचाया। जल्द अधूरे भवन निर्माण कार्य को पूर्ण कर अगले एक दो वर्षों सत्र में पढ़ाई प्रारंभ करने का मांग किया। 

मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार के राज्य योजना औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं एवं अलाइडर भवन निर्माण अंतर्गत वृत्तीय वर्ष 2024 - 25 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिल्ली रांची के भवन निर्माण से संबंधित अतिरिक्त कार्य हेतु प्रदत प्राक्कलन कुल राशि 89,48,500/- नवासी लाख अड़तालिस हजार पांच सौ रुपए मात्र की प्रशासनिक एवं तकनीक स्वीकृति लगभग एक वर्ष पूर्व सितंबर 2024 में ही हो चुकी है।

लेकिन अभी तक पुन: निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुई है जिसके वजह से पढ़ाई भी शुरू नहीं हो पा रही है। इस योजना का कार्यान्वयन जिला अभियंता, रांची के द्वारा किया जा रहा है। ये दुर्भाग्य है कि एक आईटीआई कॉलेज भवन का निर्माण 12 वर्षों में पूर्ण नहीं हो पाया है। 

मौके देवेन्द्र नाथ महतो ने उपायुक्त से मांग की है कि आईटीआई कॉलेज भवन निर्माण कार्य पुन: प्रारंभ करते हुए अगले एक दो साल बाद सत्र में पढ़ाई प्रारंभ हो और आस पास क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिल सके। मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री रांची जिला अभियंता को अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ करते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर देवेंद्र नाथ महतो के साथ महावीर साहू, रविन्द्र, लालमोहन, रंजित भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,650