Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : रांची समेत कई जिलों में कोरोना संक्रमण खतरे के निशान तक, सरकार जल्द लगाएगी लॉकडाउन!

झारखंड : रांची समेत कई जिलों में कोरोना संक्रमण खतरे के निशान तक, सरकार जल्द लगाएगी लॉकडाउन!
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के संक्रमण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह में संक्रमण का प्रसार लगभग पूरे राज्य में हो चुका है। चिंता की बात यह है कि सूबे में संक्रमण दर में गुणात्मक वृद्धि हो रही है। हाल यह है कि रांची समेत राज्य के छह जिलों में संक्रमण की दर या तो खतरनाक स्तर के करीब है या उस लाइन को पार कर चुकी हैं। बोकारो ऐसा जिला है जहां संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच गई है। यहां य दर 10.86 प्रतिशत पाई गयी। रांची की संक्रमण दर 4.91, हजारीबाग 5.01, कोडरमा 5.74 व रामगढ़ की संक्रमण दर 5.00 प्रतिशत पाई गयी है। इसके अलावा लोहरदगा में 3.08, खूंटी में 2.53,धनबाद 1.74, देवघर 1.72, पूर्वी सिंहभूम 1.43, जामताड़ा 1.04 व पश्चिमी सिंहभूम में 1.09 प्रतिशत संक्रमण मिल है। जबकि, जिलों में 1 प्रतिशत से कम एवं तीन जिलों में 00 पॉजिटिविटी मिली है। राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में फिर से ऑफलाइन पढ़ाई बंद होगी। बच्चों को ऑनलाइन क्लास और डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार जनवरी के पहले सप्ताह में इस पर निर्णय लेगी। वर्तमान में छठी से 12वीं तक के स्कूल बच्चों के लिए खुले हुए हैं। जो छात्र-छात्रा स्कूल आकर ऑफलाइन पढ़ाई करना चाहते हैं वे करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए स्कूलों को छात्र-छात्राओं के लिए बंद किया जाएगा। सरकार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा को देखते हुए 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्कूल बुला सकती है और छठी, सातवीं, आठवीं, नौंवी और 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए ऑफलाइन पढ़ाई बंद की जा सकती है। कोरोना के मामले बढ़ने पर या फिर एहतियातन 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन पढ़ाई भी स्थगित की जा सकेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,869