Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आयुष विभाग प्रखंडों में लगा रहा शिविर, आयुष पद्धति से हो रहा इलाज

आयुष विभाग प्रखंडों में लगा रहा शिविर, आयुष पद्धति से हो रहा इलाज
विज्ञापन
  • जिले में सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, नीलांबर-पीतांबरपुर, पांकी, मनातू में दो दिवसीय शिविर शुरू
  • हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द सहित अन्य असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों का हो रहा नि:शुल्क इलाज, दवाईयां भी मिल रही नि: शुल्क
  • 24 जून तक आयोजित होंगे शिविर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। आयुष विभाग की ओर से आस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटन विकारों से ग्रसित मरीजों तथा वायोमित्र कार्यक्रम अंतर्गत वृद्धजनों को इलाज हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 16 से 24 जून 2025 तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन आज जिले के सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, नीलांबर- पीतांबरपुर, पांकी, मनातू प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय शिविर की शुरुआत हुई। यहां 17 जून को भी शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके माध्यम से मरीजों का हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द सहित अन्य असाध्य रोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया। आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा इलाज के बाद जरूरत वाले मरीजों को दवाईयां भी दी गयी। दवाईयां नि: शुल्क दी गयी। साथ ही उन्हें योगाभ्यास करने के लिए जागरुक किया गया। 

शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी,आयुष विभाग से जुड़े सहिया व योगा इंस्ट्रक्टर उपस्थित थे। मुख्य रूप से योगा इंस्ट्रक्टर शिविर में आयुष आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और युनानी चिकित्सा के अलग-अलग काउंटर लगाकर क्षेत्र से ग्रामीण मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया और दवाईयां दी। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक सतबरवा, मेदिनीनगर सदर, रामगढ़ एवं आयुष के कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. मृत्युंजय कुमार मेहता पांकी, मनातू एवं नीलांबर -पीताम्बरपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आयोजित शिविर का जायजा लिया। 

जिला आयुष पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक ने कहा कि आयुष पद्धति से मरीजों का हड्डी, मांसपेशियों, जोड़ों का दर्द, कब्ज, गैस सहित अन्य असाध्य रोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। सभी लोग इसका लाभ उठायें। यह शिविर अलग -अलग प्रखंडों में 24 जून 2025 तक चलेगा। एक प्रखंड में दो दिन की शिविर होगी। सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, लेस्लीगंज, पांकी, मनातू के प्रखंड मुख्यालय में आज से शुरू हुई शिविर 17 जून 2025 तक आयोजित किया जायेगा। 

वहीं  पाटन, नावा बाजार, उंटारी रोड, विश्रामपुर, नौडीहा बाजार, पड़वा व तरहसी प्रखंड मुख्यालय में 18 एवं 19 जून को शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही 23 एवं 24 जून को हुसैनाबाद, हरिहरगंज, पिपरा, पांडु, हैदरनगर, मोहम्मदगंज एवं छतरपुर प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया जायेगा। आयुष पदाधिकारी ने सभी से अपील की है कि वे अपने नजदीकी प्रखंड पहुंचकर इलाज करायें और स्वस्थ बनें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,834