Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचायें : उपायुक्त

योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचायें : उपायुक्त
विज्ञापन
  • धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों के गांव में लगा शिविर, लोगों को दिया गया लाभ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आज दूसरे दिन पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के पोंची पंचायत के लेदवाखांड़, पाटन प्रखंड के कसवाखांड़ के होमिया गांव, नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा पंचायत तथा छतरपुर प्रखंड के कव्वल पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव रंजन, ग्राम पंचायत पोची के मुखिया गिरवर प्रसाद राम, पंचायत सचिव-सह-प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार मेहता, राजस्व उप निरीक्षक विकास मिंज सहित जे एसएलपीएस के सदस्य,  स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि उपस्थित रहे।  शिविर में आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 

पाटन प्रखंड के कसवाखांड़ के ग्राम होमिया में आयोजित शिविर में प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, आधार पंजीकरण के सदस्य, पंचायत सचिव, मुखिया यशोदा देवी, पंचायत समिति सदस्य सबिता देवी आदि उपस्थित थे। 

वहीं छतरपुर के कव्वल पंचायत में आयोजित शिविर में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीव कुमार, मुखिया, पंचायत सचिव, राजस्व कर्मचारी सहित आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा  के पदाधिकारी-कर्मीगण उपस्थित रहे। इसके अलावा नौडीहा बाजार के करकट्टा में भी शिविर का आयोजन किया गया। 

धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत प्रखंडों में शिविर के माध्यम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। विशेष रूप में शिविर में पहुंचे आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा उन्हें मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ दिया गया। 

पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने कहा कि धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।  उन्होंने कहा है कि पदाधिकारी-कर्मी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक लाभुकों तक पहुंचाएं एवं उसका लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों के लिए यह अच्छा अवसर है कि पदाधिकारी उनके गांव-पंचायत पहुंचकर योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,706