Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खेलगांव के स्टेडियम में 22 को बलिदान दिवस मनायेगा आजसू

खेलगांव के स्टेडियम में 22 को बलिदान दिवस मनायेगा आजसू
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16/06/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय, हरमू रोड, रांची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता छात्र आजसू के रांची जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो ने की।

बैठक में आगामी 22 जून 2025 को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में पार्टी के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने के पार्टी द्वारा लिये गये निर्णय पर चर्चा की गयी। इस अवसर को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के लिए छात्र संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। बैठक में बलिदान दिवस में छात्र संघ की सक्रिय भूमिका निभायेगा और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बलिदान दिवस को स्मरणीय बनायेगा।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, राजकिशोर महतो, रोशन नायक, राजेश सिंह, रवि रोशन, प्रशांत महतो, नितेश, शिवम, अभिषेक, अंगद बिट्टू, प्रियांशु, पीयूष, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,548