Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : करोड़ों के नशीले पदार्थ और नकदी जब्त, दो अरेस्ट

चतरा : करोड़ों के नशीले पदार्थ और नकदी जब्त, दो अरेस्ट
विज्ञापन
  • झारखंड में करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ व नकद जब्त, 2 गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने एक महिला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर और अफीम जब्त किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को शुक्रवार को पत्थलगड्डा और राजपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य आरोपी रोशन डांगी को पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया, उसकी पहचान पर पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के बुधिगरा गांव में डांगी की रिश्तेदार रूबी देवी के घर पर छापा मारा और 287 ग्राम ब्राउन शुगर और 11.17 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।

अग्रवाल ने बताया कि रूबी देवी के घर से 44 लाख 57 हजार 350 रुपये नकद भी एक बोरे में रखे मिले। एसपी ने बताया कि डांगी 11 जून को की गई छापेमारी के दौरान फरार हो गया था, जबकि उस समय एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया था।

उस महिला के पास से 3.82 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 2.78 किलोग्राम अफीम बरामद की गई थी, जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई थी। पुलिस ने उस महिला के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुम्हर टोली स्थित आवास से 23.06 लाख रुपये नकद और अन्य सामान भी जब्त किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,586