टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14 जून को रांची जीपीओ में साधन कुमार सिंहा की अध्यक्षता में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जमशेदपुर में आयोजित 4थे राज्य सम्मेलन की समीक्षा की गई और इसके सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति को बधाई दी गयी।
आज की बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय आह्वान के तहत संचार मंत्री, भारत सरकार को पोस्टल पेंशनर्स की मांगों के निष्पादन हेतु 3 दर्जन से अधिक पोस्टल पेंशनर्स के द्वारा डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में शिकायत की गयी कि उच्च स्तर पर विभाग में पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर उदासीनता का माहौल है।
फरवरी 2026 में गोहाटी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर दिसंबर 2025 तक जिÞला सम्मेलन करा लेने पर आम सहमत बनी। आम सहमति से निर्णय लिया गया कि रांची का जिला सम्मेलन 16 नवंबर को रांची में कराया जाएगा इसकी जिम्मेदारी के डी राय व्यथित को दी गयी।
इस प्रस्ताव पर भी सहमति बनी कि मंडल के डाक अधीक्षकों से सूचना अधिकार के अधिनियम के तहत पोस्टमैन के जनवरी 1996 से बकाया भुगतान में हो रहे अप्रत्याशित विलंब को लेकर सूचना मांगी जाये।
ये मामला 7 सालों से डाक मंडलों में लंबित चला आ रहा है। एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कई बार झारखंड के डाक प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भेंट करने के पश्चात भी मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। न किसी प्रकार की प्रगति देखने को मिल रही है और ना विशेष सक्रियता! प्रशासनिक लापरवाही का ये परिणाम है।
आरंभ में अहमदाबाद के प्लेन हादसे में लगभग 265 से अधिक लोगों के हताहत होने पर एसोसिएशन की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गयी।
आज की बैठक में एम जेड खान सहित के डी राय व्यथित, जी एन शर्मा, साधन कुमार सिंहा आदि ने संबोधित किया।
बैठक में रामनरेश पांडे, रमेश सिंह, हसीना तिग्गा, रामसेवक महतो, त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, राजेंद्र महतो, रामचंद्र प्रसाद, हामिद अंसारी, पास्कल बोदरा, जयराम प्रसाद, इसहाक मिंज, चंद्रशेखर प्रसाद, जेठू बड़ाइक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।