Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किसान सम्मान समारोह मनाकर पुरस्कृत किये गये किसान

किसान सम्मान समारोह मनाकर पुरस्कृत किये गये किसान
विज्ञापन

टीम एबीएन, कर्रा/ रांची। कर्रा प्रखंड खूंटी के इठे गांव में उन्नत किस्म के सरसों बीज बिरसा भाभा मस्टर्ड 1 की खेती करनेवाले किसानों को उनकी मेहनत और अच्छी फसल के लिए पसंद फाउंडेशन ने सम्मानित किया। प्रगतिशील किसान प्रेम हेरेंज को सर्वोत्तम और महतो मुंडा को उत्तम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

इस वर्ष 27 किसानों ने 20 एकड़ भूमि में सरसों की खेती की थी। पसंद फाउंडेशन ने किसानों को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सरसों बीज बिरसा भाभा मस्टर्ड 1 की उन्नत किस्म की बीज उपलब्ध करायी थी। आने वाले समय में कृषि के आधुनिक तकनीकों को अपनाकर और अच्छी उपज के लिए किसानों को प्रेरित किया गया। पसंद फाउंडेशन के कीर्तिमान नाथ ने किसानों को जैविक खेती का महत्व और जैविक उर्वरक बनाने की विधि से अवगत कराया।  

किसान सरसों की खेती कर के तेल उत्पादन करने के इच्छुक हैं, जिसके लिए पसंद फाउंडेशन उन्हें सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही किसानों को राष्ट्र कृषि विकास योजना अंतर्गत मौसम अनुसार विभिन्न प्रकार के दलहनी सब्जी के बीज नि:शुल्क दी जाती है। 

आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण, आदिवासी परिवारों के उत्तम स्वास्थ के लिए इन दलहनी सब्जियों को दैनिक भोजन में इस्तेमाल करने और आय वृद्धि के लिए इनकी खेती के लिए पसंद फाउंडेशन प्रोत्साहित कर रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,255