Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक, हृदय विदारक एवं मर्माहत करने वाली दुखद घटना : संजय सर्राफ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अहमदाबाद विमान दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक, हृदय विदारक एवं मर्माहत करने वाली दुखद घटना : संजय सर्राफ
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन की प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने अहमदाबाद में एयर इंडिया की हुई  विमान दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि इस अत्यंत पीड़ादायक और मन को विचलित एवं मर्माहत करने वाली दुखद घटना ने सम्पूर्ण देशवासियों को स्तब्ध कर दिया है। 

इस भीषण दुर्घटना में हुई सभी मृतकों के दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। तथा इस हृदयविदारक हादसे में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है। 

इस कठिन घड़ी में हम शोकाकुल सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उन्हें इस कठिन दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें, तथा सभी घायलों को अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो। हम आशा व्यक्त करते हैं सरकार व संबंधित एजेंसियाँ इस दुर्घटना की गहन जांच कर आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठायेंगी।

विज्ञापन