टीम एबीएन, रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस के अवसर पर धुर्वा सी टी ओ रोड़ स्थित थेथर टोली में केक काटा गया, बच्चों को नाश्ता एवं पढ़ाई सामग्री वितरित की गयी। रांची में एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देना था।
श्री महतो ने कहा कि राजद परिवार हमेशा समाज के वंचित वर्गों के साथ खड़ा है। हमारे नेता लालू जी ने जो मार्ग दिखाया है, हम उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं – जहां समाज के हर वर्ग को बराबरी का हक और सम्मान मिले।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा, राजेश रोशन, भास्कर वर्मा, कमलेश यादव, सलील अंसारी सहित कई अन्य समाजसेवियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन बच्चों की शुभकामनाओं एवं जयकारों के साथ संपन्न हुआ। उक्त जानकारी राजद के रांची जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो ने दी।